भारत में प्रथम (First in India): पुरुष और महिला - 2026 तक की अपडेटेड सूची
नमस्ते दोस्तों! Quiz Sarathi पर आपका स्वागत है। रेलवे (RRB NTPC, Group D), SSC और बिहार पुलिस जैसी परीक्षाओं में Static GK के अंतर्गत 'भारत में प्रथम' (First in India) से अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। आज हम 2026 तक की सबसे अपडेटेड और कम्पलीट लिस्ट पढ़ेंगे, और अंत में एक Live Online Test भी देंगे जिससे आपको सब कुछ याद हो जाएगा।
1. भारत में प्रथम (पुरुष) - First Men in India
| पद / उपाधि / उपलब्धि | व्यक्ति का नाम |
|---|---|
| भारत के प्रथम राष्ट्रपति | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
| भारत के प्रथम प्रधानमंत्री | पं. जवाहरलाल नेहरू |
| स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल | सी. राजगोपालाचारी |
| अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय | राकेश शर्मा |
| नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय | रवींद्रनाथ टैगोर (1913) |
| लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष (Speaker) | जी. वी. मावलंकर |
| भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त | सुकुमार सेन |
| सुप्रीम कोर्ट के प्रथम मुख्य न्यायाधीश (CJI) | हीरालाल जे. कानिया (H. J. Kania) |
| प्रथम 'परमवीर चक्र' विजेता | मेजर सोमनाथ शर्मा |
| ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय | अभिनव बिंद्रा (शूटिंग - 2008) |
2. भारत में प्रथम (महिला) - First Women in India
| पद / उपाधि / उपलब्धि | महिला का नाम |
|---|---|
| भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति | प्रतिभा देवीसिंह पाटिल |
| भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति | द्रौपदी मुर्मू |
| भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री | इंदिरा गांधी |
| भारत की प्रथम महिला राज्यपाल | सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश) |
| भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री | सुचेता कृपलानी (उत्तर प्रदेश) |
| भारत की प्रथम महिला IPS अधिकारी | किरण बेदी |
| सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश | एम. फातिमा बीबी |
| माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला | बछेंद्री पाल |
| ओलंपिक में पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला | कर्णम मल्लेश्वरी (भारोत्तोलन) |
| मिस यूनिवर्स (Miss Universe) बनने वाली प्रथम भारतीय | सुष्मिता सेन (1994) |
🎯 Static GK Live Online Quiz (10 MCQs)
अपनी तैयारी परखें और अपना स्कोर जानें (SSC, RAILWAY स्पेशल):
विभिन्न परीक्षाओं के टॉपिक-वाइज़ GK और करेंट अफेयर्स के लिए Quiz Sarathi से जुड़े रहें!
